नाहन : स्टील प्लांट में क्रेन से 30 फुट नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने पर मौत..प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर.

नाहन : स्टील प्लांट में क्रेन से 30 फुट नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने पर मौत..प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर.
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 जुलाई :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र की एक नामी स्टील प्लांट में क्रेन से 30 फुट नीचे गिर जाने एक  मजदूर गम्भीर रूप से गया अस्पताल पहुंचने पर मौत मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर. दर्ज कर दी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना कालाअम्ब में औद्योगिक इकाई एचएम स्टील के खिलाफ में मजदूर की मौत को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप कुमार, निवासी दोराहा, जिला लुधियाना (पंजाब), ने बताया कि वह एच.एम. स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 

दिनांक 26.07.2026 को सीसीएम प्लांट में ओवरहेड लैडल क्रेन पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इस दौरान कई कर्मचारी क्रेन पर कार्य कर रहे थे। सुबह करीब 11:00 बजे कर्मचारी विश्वजीत निवासी करियाबर, अजमगढ़, उतर प्रदेश, अचानक लगभग 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर, नाक एवं कान में गंभीर चोटें आईं। 

मजदूर की  तत्काल उपचार के लिए स्नेह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
यह हादसा कंपनी प्रबंधन द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाने के कारण हुआ है । जिस पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस थाना काला आम्ब मे  मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है