स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोतीलाल की विधवा सावित्री देवी का निधन अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोतीलाल की विधवा सावित्री देवी का निधन  अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता

ऊना, 16 जनवरी - कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपरोह कलां के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोतीराम की विधवा 90 वर्षीय सावित्री देवी का 15 जनवरी 2023 को निधन हो गया । उनका अंतिम संस्कार 16 जनवरी 2023 को पैतृक गांव छपरोह कलां में किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बीहड़ू कलां पृथ्वी राज ने सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों को अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली बीस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि उनके पौत्र गणेश कुमार को सौंपी गई। एसडीएम बंगाना योगराज धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए बीस हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि यह राशि उनके पोते गणेश कुमार को उप तहसील बीहड़ू कलां के नायब तहसीलदार पृथ्वी राज द्वारा प्रदान की गई।
इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ कांग्रेस के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, ग्राम पंचायत छपरोह कलां की प्रधान सुनीता देवी के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।