शाहपुर के हर घर को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : पठानिया

शाहपुर के हर घर को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : पठानिया
 अक्स न्यूज लाइन शाहपुर 30 जुलाई : 
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर को स्वच्छ जल देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड 7 में  तीन बोरवेल, तीन वाटर कूलर ओर उचित मूल्य की दुकान का विधिवत रूप से उदघाटन करने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का चैमुखी विकास करना उनका प्रमुख कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में शाहपुर विस क्षेत्र को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र पूरे प्रदेश का माॅडल राज्य के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा नगर पंचायत शाहपुर में 5 करोड रुपए सीवरेज पर खर्च किए जाएंगे जिससे नगर पंचायत में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा शाहपुर के अस्पताल के लिए 2 करोड रुपए अतिरिक्त भवन के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। उप मुख्य सचेतक, विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए सिंचाई की नई परियोजनाओं की कार्य योजना भी तैयार की गई। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 38 लाख की लागत से मेटी,घरोह,बंडी कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के लिए कूहल का निर्माण किया जाएगा ताकि खेतों में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके।