सीमावर्ती क्षेत्रों में 208 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया...... जबकि 155 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी

सीमावर्ती  क्षेत्रों में 208 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया...... जबकि 155 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी

  अक्स न्यूज लाइन --  धर्मशाला,   1 अप्रैल  2023
केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री श्री निशीथ प्रामाणिक ने  सांसद    प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार को राज्य सभा में बताया की    भारत चीन सीमा के 0 -10 किलोमीटर  के क्षेत्र में 198 गांव बसे हैं / उन्होंने बताया की बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के    सीमाबर्ती   क्षेत्रों  में बिभिन्न  बिकास परियोजनाओं / ढाँचागत  सुविधाओं के कार्यनबन के लिए   बर्ष 2017 -18 में 3889.08 लाख  रूपये ,  बर्ष 2018  -19  में
2883.35 लाख रूपये ,  बर्ष 2019  -20  में  3055.03  लाख  रूपये,    बर्ष 2021   -22   में   310.10  लाख  रूपये और  बर्ष 2022    -23  ( 31 जनबरी तक )    में   2065.56   लाख  रूपये स्वीकृत किये गए /   बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में बर्ष 2014 -2015 से बर्ष 2022 -23     ( 31 जनबरी तक ) सीमावर्ती  क्षेत्रों में 208 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया जबकि 155 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है /
 उन्होंने बताया की इस दौरान 7 पुलों का निर्माण किया गया जबकि 3 पुलों का निर्माण कार्य जारी है / इस दौरान 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मित किये गए  जबकि एक  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माणाधीन है / इस दौरान 36 कम्युनिटी सेंटर निर्मित किये गए जबकि 30 कम्युनिटी सेंटर निर्माणाधीन हैं /इस दौरान 77 लघु सिंचाई योजनाएँ निर्मित की गई जबकि 37  लघु सिंचाई योजनाएँ निर्माणाधीन हैं / इस दौरान 24 पेयजल योजनाएँ निर्मित की गई जबकि 13 पेयजल योजनाएँ निर्माणाधीन हैं /