सिलेंडर लेने के लिए बेवजह एजेंसियों में न आएं उपभोक्ता

सिलेंडर लेने के लिए बेवजह एजेंसियों में न आएं उपभोक्ता
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 08 अप्रैल : 

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसियों में व्यक्तिगत रूप से आने की कोई आवश्यकता नहीं है। 


 एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि वर्तमान में विभाग एवं निगम उपभोक्ताओं को उनके घर के पास ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं तथा इस दिशा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


 संजीव वर्मा ने कहा कि कई उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एजेंसी परिसर में आकर सिलेंडर प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था में अनावश्यक विलंब उत्पन्न हो जाता है। इसलिए, सभी उपभोक्ता बेवजह गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही सेवा का लाभ लें।


 उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर का वितरण पूर्णतः डीएसी कोड के आधार पर ही किया जा रहा है। यह व्यवस्था पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से लागू की गई है, ताकि वास्तविक एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
उन्होंने उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वे सिलेंडर प्राप्त करते समय अपना मोबाइल फोन अपने साथ रखें, ताकि यह कोड साझा करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए संजीव वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।