कांग्रेस सरकार की स्टेट स्पॉन्सर्ड कानून अव्यवस्था को लेकर सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की.....भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ......

कांग्रेस सरकार की स्टेट स्पॉन्सर्ड कानून अव्यवस्था को लेकर सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की.....भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ......

अक्स न्यूज लाइन शिमला, 26  जून- 2023
भाजपा हिमाचल प्रदेश ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में प्रदेश के  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजभवन के बाहर भाजपा द्वारा प्रदर्शन भी किया गया तथा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। 
ज्ञापन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को मनोहर चंबा हत्याकांड और प्रदेश में चल रही कानून अव्यवस्था को लेकर आड़े हाथ लिया। ज्ञापन में भाजपा ने मांग करते हुए कहा कि चंबा कांड के 
सभी आरोपियों की जांच राष्ट्रीय जांच ऐजेन्सी,एनआईए के माध्यम से हो ताकि इस परिवार की संदिग्ध गतिविधियों की सही जानकारी मिल सके। इस हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन सुनवाई हो और आरोपियों को जल्द से जल्द फ ांसी दी जाए। जिला की उंची पहाडिय़ों पर चारागाह परमिट की जांच की जाए और इसका आंबटन दोबारा से किया जाए।
हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले विशिष्ठ समुदायों के लोग, जो अनेक प्रकार के छोटे.बड़े कारोबार कर रहे हैं, उनकी बाकायदा नियमानुसार वैरिफिकेशन की जाए। क्योंकि अकसर सूचनाएं मिलती है कि बंगलादेशी व रोहिंग्या जगह-जगह हिमाचल प्रदेश में बस रहे हैं। 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा चंबा जिला के ग्राम पंचायत भांदल स्थित थरोली गांव में पिछले दिनों मनोहर लाल नामक युवक की निर्मम हत्या के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते है। मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े किए गए थे और इसलिए इस निर्मम हत्याकांड को महज एक हत्या के रूप में नहीं देखा जा सकता क्योंकि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की अमानवीय घटना आज से पूर्व न देखी और न सुनी। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे हिमाचल और समस्त हिमाचल वासियों को दहला कर रख दिया है। महत्वपूर्ण विषय यह है कि इस नृशंस हत्या में जिस परिवार की गिरफ्तारी हुई हैए वह एक विशेष समुदाय से सम्बन्ध रखता है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि घटना के पीछे जिस आरोपी का हाथ बताया गया है उसकी पृष्ठभूमि पहले से ही संदिग्ध रही है और उसका परिवार आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। गांव के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाहुबली ने कई बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कई वर्षों से कर रखा है। इस क्षेत्र में इस घटना से पहले भी कई भेड़ पालकों और फुहालों के गायब होने की सूचनाएं समय.समय पर मिलती रही है। इस घटना के बाद चंबा जिला के साथ.साथ पूरे प्रदेश में आकोश का वातावरण बना हुआ है। 
जयराम और बिंदल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हिमाचल प्रदेश को शर्मसार कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही के कारण पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। सिरमौर में पुलिस राह चलते युवकों पर प्रहार करती है। युवक के कान का पर्दा फट जाता है और न सरकारए न प्रशासन, कोई व्यक्ति इस घटना पर गौर तक नहीं करता। शिमला में लगातार लावारिस शवों के मिलने से ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के मात्र 6 महीने के कार्यकाल में ही 40 से अधिक हत्याएंए 150 से अधिक रेप केस और 183 अपहरण के मामले दर्ज हो चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे  मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस हत्याकांड की जांच रएन0आई0ए0 से करवाई जाए ताकि इस मामले की सत्यता जनता के सामने आ सके और आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके। 
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री राकेश जम्वाल, सुरेश भारद्वाजए सतपाल सत्ती, हंसराज, इंदर सिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद ठाकुर, बलबीर वर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, राम लाल मार्कण्डेय, गोविंद शर्मा, लखविंदर राणा, राजेश कश्यप, संजय सूद, अजय श्याम, चेतन ब्रागटा, विनोद ठाकुर, मोहिंद्र धर्माणी, शशि बाला, संजीव कटवाल, रत्न पाल,पायल वैद्या, बिहारी लाल, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, प्यार सिंह, शशि दत्त, कर्ण नंदा, विजय परमार और अरुण फ ालटा उपस्थित रहे।