नाहन : आदर्श संस्था ने जिला सिरमौर की नई कार्यकारिणी का किया गठन

नाहन : आदर्श संस्था ने जिला सिरमौर की नई कार्यकारिणी का किया गठन
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जुलाई :

नशा मुक्ति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय आदर्श (Association for Anti Drug Abuse, Rehabilitation and Saviour of Humanity) ने जिला सिरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

 

नई कार्यकारिणी में प्रो. अमर सिंह को मुख्य सलाहकार (Chief Advisor), शैली परमार को उपाध्यक्ष (Vice President), नीरज गुप्ता को सचिव (Secretary), समृद्धि आत्री को संयुक्त सचिव (Joint Secretary), ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष (Treasurer) तथा श्रीकांत अकेला को मीडिया सलाहकार (Media Advisor) नियुक्त किया गया है।

 

जिला सिरमौर अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशा पीड़ितों के पुनर्वास में सहयोग देना तथा समाज में मानवता एवं सेवा की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, सेमिनार, रैलियां, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाएगी।

 

मनीष जैन ने जिला सिरमौर के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस सामाजिक अभियान से जुड़कर युवाओं को नशे से बचाने और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि संस्था का संकल्प है—“हिमाचल को जगाना है, नशे को दूर भगाना है।”

 

इस अवसर पर मनीष जैन ने आदर्श संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, विश्वास एवं सहयोग से उन्हें जिला सिरमौर की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पूरी टीम पूर्ण समर्पण और सेवा भाव के साथ जिला सिरमौर में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।