वीर सैनिकों के सम्मान में शुरू हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान, अतिरिक्त उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने के लिए की समीक्षा बैठक,,,,,,

वीर सैनिकों  के सम्मान में शुरू हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान, अतिरिक्त उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने के लिए की समीक्षा बैठक,,,,,,

  अक्स न्यूज लाइन --  बिलासपुर ,  09 अगस्त   - 2023
केंद्र सरकार के निर्देश पर आज से यानी 9 अगस्त से 30 अगस्त 2023  तक वीर सेनानियों के सम्मान में बिलासपुर जिला में  मेरी माटी-मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त को आजाद हुए हमें 76 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आज से 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान शुरू होगा।
अभियान के प्रथम दिन के  जिला के सभी पंचायत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित कर लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने आज इस अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
अभियान का उद्देश्य क्या है?
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह अभियान भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला के हर पंचायत ब्लॉक स्तर व शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अभियान में खास क्या है?
उन्होंने बताया कि शहीदों की याद में इस अभियान के दौरान देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन विभूतियों की स्मृति में जिला में ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत  'अमृत कलश यात्रा' भी आयोजित की जाएगी अमृत कलश यात्रा' देश के कोने-कोने से कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।  कलशों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।
इसके तहत जिला बिलासपुर के प्रत्येक पंचायत व शहरी क्षेत्र से भी कलशो में मिट्टी राजधानी दिल्ली पहुचाई जाएगी।
जिला में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत जिला की प्रत्येक पंचायत में कम से कम 75 पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से अपने आस-पास व अपने गांवों में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के अलावा इस अभियान के दौरान एक दिन स्वच्छता के नाम  कार्यक्रम, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने  बताया कि वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में पंचायतों में शिलाफलकम स्थापित करना, मिट्टी का नमन और वीरों का वंदन; मेरी माटी मेरा देश अभियान के प्रमुख घटक हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित शिलाफलकम् की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल होंगी, जो हमारे वीरों के वीरतापूर्ण बलिदानों का सम्मान करती हैं। गांव, पंचायत, ब्लॉक व शहरी क्षेत्रों में  आदि के स्थानीय वीरों के बलिदान की भावना को सलाम करने वाली शिलाफलकम या स्मारक पट्टिकाएं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी।
बैठक का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से किया गया बैठक में सभी विभागों के अधिकारी और शहरी क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।