नाहन: एवीएन स्कुल आदर्श मोनाल इको क्लब के चुनाव में अभिषेक-अक्षरा बने अध्यक्ष व हर्षिता-दिव्यांशी बनी उपाध्यक्ष,महासचिव...

नाहन: एवीएन स्कुल आदर्श मोनाल इको क्लब के चुनाव में अभिषेक-अक्षरा बने अध्यक्ष व हर्षिता-दिव्यांशी बनी  उपाध्यक्ष,महासचिव...
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जून :

स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में विद्यार्थियों को  प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले आदर्श मोनाल इको क्लब के आज वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में विभिन्न विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लब की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य  के के चन्दोला के अनुसार वर्ष 2001 में गठित आदर्श मोनाल इको क्लब के लिए नये शिक्षा सत्र के लिए एक कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें अभिषेक और अक्षरा को छात्र एवं छात्रा वर्ग में अध्यक्ष चुना किया गया ,हर्षिता को उपाध्यक्ष जबकि दिव्यांशी ठाकुर को महासचिव पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

 

इसी प्रकार चाहत वर्मा ,यामिनी ठाकुर ,आयुष शर्मा हिमांश कश्यप ,  मिशिता,अर्पित ठाकुर , कार्तिक ठाकुर ,संचित चौहान एंजल,विहान सान्वी ,को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया ,प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार इस वर्ष आदेश मोनाल इको क्लब के प्रभारी श्रीकांत प्रसाद ,और सह प्रधारी ,मंजीत परमार ,राजेश कुमार , सपना और दिनेश कुमार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई।

 

उन्होंने बताया कि आदेश मोनान इको क्लब 25 वें वर्ष अपनी यानि सिल्वर जुबली कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी को समाज ,पर्यावरण ,प्रकृति ,जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा ,और स्वच्छता अभियान ,जनजागरुकता रैली ,विभिन्न पाठ्य सहगामी कार्यक्रम और शैक्षणिक भ्रमण के कार्यक्रम भी आयोजित करेगा ताकि विद्यार्थी को समाज प्रकृति से जोड़ा जा सके और उनमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सकारात्मक सोच जागृत हो सके।