उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते सिरमौर जिला में भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रेणुका क्षेत्र में संगडाह उपमंडल के अन्तर्गत लगभग 1 करोड़ 80 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नोहराधार में 7 लाख, 50 हजार, तथा हरिपुरधार में 52 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को नियमानुसार अग्रिम राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने संबंधित विभागों को नुकसान का सही आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस दौरान ग्राम पंचायत गवाई में सड़क मार्ग का निरीक्षण भी किया तथा लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग की मुरम्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत टौंड़ा में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें आश्वसत किया।
उपाध्यक्ष ने चोकर मडीयान में भूस्खलन से बेघर हुए परिवारों से मिले तथा उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष ने गांव जामल में 13 से 20 सितंबर तक चल रहे श्री मदभागवत कथा में भी भाग लिया तथा पूजा अर्चना कर कथा श्रवण किया। इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर,बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, उप मंडलाधिकारी संगडाह सुनिल कायथ, बीडीओ नेहा नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राम सिंह ठाकुर मौजूद रहे।