विकसित भारत संकल्प यात्रा, पंचायत नाहन पहुंची

विकसित भारत संकल्प यात्रा,  पंचायत नाहन पहुंची

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन--21 दिसंबर 
सिरमौर जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नाहन पंचायत में पहुंची जहां LED स्क्रीन के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मीडिया से बात करते हुए नाहन पंचायत के उप प्रधान जयप्रकाश व वार्ड सदस्य अमृता ने बताया कि उनकी पंचायत में लोगों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया है।

उन्होंने बताया कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। 
विकसित भारत संकल्प यात्रा में यहां पहुंची विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं ने केंद्र सरकार का आभार जताया महिलाओं ने कहा कि उन्हें जहां केंद्र सरकार की तरफ से उज्ज्वला योजना  के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है वही आवास की भी सुविधा मिली है।