नाहन: डी.एल.डी प्रथम वर्ष सत्र की शुरुआत: 27 अक्टूबर से..

नाहन: डी.एल.डी प्रथम वर्ष सत्र की शुरुआत: 27 अक्टूबर से..

अक्स न्यूज लाइन नाहन  23अक्तूबर  :  

डी एल एड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 के नए सत्र की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी।  राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश  के आदेशानुसार 27 अक्टूबर  2025 से नवीन सत्र की शुरूआत होगी। सरकार के आदेशों अनुसार प्रशिक्षु  27 अक्टूबर  से संस्थान में हाजिर होंगे और जब तक ड्रेस नहीं सिलवा पाते तब तक उन्हें  फॉर्मल ड्रेस पहन कर ही आना होगा।

प्रिंसिपल डाइट राजीव  ठाकुर ने बताया कि 27 अक्टूबर  2025 से डी एल एड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।  डी एल एड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की कक्षाएं 17 नवंबर 2025 से शुरू होंगी। सभी प्रशिक्षु ओ से कहा गया है कि संस्थान में आपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।