नाहन: 3 सट्टेबाज धरे,3970 रुपये की करंसी पकड़ी, एफआईआर दर्ज...

नाहन: 3 सट्टेबाज धरे,3970 रुपये की करंसी पकड़ी, एफआईआर दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जून :
जिला सिरमौर में पुलिस ने सट्टेबाजी के तीन अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों को दबोच कर इनके कब्जे से 3970 रुपये की करंसी बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
यहां चाय की दुकान में चल रहा था सट्टा..
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना माजरा  की पुलिस टीम को  गश्त के दौरान  गुप्त सूचना मिली कि  मीन सिंह पुत्र श्री दुर्गा राम गांव भारापुर डा0 धौलाकुँआ त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर, अपनी चाय की दुकान में दड़ा सट्टा का काम करता है ।  जिसके  कब्जे से तलाशी के दौरान   पर्ची दडा सट्टा  व 880 रुपए करंसी बरामद की  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना माजरा   मे U/S 13A Gambling Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यहां एक बदले 80 रुपये का लालच दे रहा था आरोपी..
एसपी ने बताया कि  पुलिस थाना पुरुवाला  की पुलिस टीम को  गश्त के दौरान  गुप्त सूचना मिली कि  रजत पुत्र श्री रामु निवासी गाँव व डा0 मानपुर देवडा तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर । जो मानपुर देवड़ा लिंक रोड़ पर आने जाने वालो राहगीरो को 1 रुपये के बदले 80 रुपये देने लालच दे रहा था । जिसके  कब्जे से तलाशी के दौरान   पर्ची दडा सट्टा व  करंसी नोट 2330 रुपए की करंसी बरामद की। जिस पर उक्त  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला  मे U/S 13A Gambling Act  के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यहां रेन शेल्टर के नजदीक लग रहा था सट्टा..
एसपी ने बताया कि थाना पुरुवाला की टीम को  गश्त के दौरान  गुप्त सूचना मिली कि  सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री कैलाश चंद निवासी आदर्श क्लोनी राजबन जिला सिरमौर । जो CCI कम्पनी बस स्टॉप के पास रैन शैल्टर के आने जाने वाले लोगों को 1 रुपये के बदले 80 रुपये देने लालच दे रहा था । जिसके  कब्जे से तलाशी के दौरान   पर्ची दडा सट्टा  सहित कुल  करंसी नोट 760/- रू0  ब्रामद करने मे सफलता प्राप्त की है । जिस पर उक्त  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला  मे U/S 13A Gambling Act  के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।