नाहन: ई-रिक्शा की टक्कर से राहगीर व चालक घायल माजरा में मामला दर्ज..

नाहन: ई-रिक्शा की टक्कर से राहगीर व चालक घायल माजरा में मामला दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 माजरा क्षेत्र में एक ई-रिक्शा ने लापरवाही से सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी इस हादसे में राहगीर व चालक दोनों घायल हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि की शिकायतकर्ता श्री पवन कुमार पुत्र श्री प्रीतम सिंह निवासी गांव संतोषगढ़, डा0 पुरुवाला, तह0 पांवटा साहिब बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए एक पैदल चलने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह (राहगीर) और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। ई-रिक्शा का नंबर HP17H-7951 मालूम हुआ है। 

पुलिस ने ई-रिक्शा चालक धर्मेन्द्र कुमार ,निवासी गांव, डा0 व थाना दरियापुर, तह0 दरियापुर, जिला छपरा (बिहार) के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और जांच जारी है।