नाहन: रानीताल में मां-बेटे से मारपीट, तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज..
शहर के रानीताल बाग़ में आए एक माँ- बेटे का रास्ता रोक कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में एफआईआर दर्ज हुई है।
जिले के एसपी एसएन नेगी ने बताया कि श्री मति ममता वर्मा पत्नि ओम प्रकाश वर्मा निवासी मकान न0 334/8 c/o दुर्गेश बडा चौक नाहन की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों पर रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ममता वर्मा ने आरोप लगाया है कि पाना, रींकु और गोलू नाम के लड़कों ने रानीताल बाग में उनका रास्ता रोक कर उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की और गाली-गलोच की।
एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार मां- बेटे मारपीट से चोटें आई हैं।
नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।




