तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों संग मनाया अपना 54वां जन्मदिन
इसके उपरांत मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों और आम लोगों के साथ केक भी काटा। उन्हें इस शुभ दिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके इस मानवता के लिए किये गए नेक कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।








