नाहन : रोटरी क्लब नाहन द्वारा ऐतिहासिक रानीताल गार्डन में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जुलाई :
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा एवं इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शर्मा के नेतृत्व में आज ऐतिहासिक रानीताल गार्डन, नाहन में भव्य वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में लगभग 100 लोगों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में होमगार्ड, एनसीसी, रोटरी क्लब नाहन, इनर व्हील क्लब नाहन तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर रानीताल गार्डन की सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर श्रीमती प्रियंका वर्मा रहीं। होमगार्ड कमांडेंट श्री टी.आर. शर्मा भी अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन शहर की स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नाहन को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाया जा सके।



