महिला मोर्चा भाजपा के सफल सम्मेलन लिख रहे नई इबारत -रीवाज बदलने में आगे बढ़ रही महिला शक्ति

महिला मोर्चा भाजपा के सफल सम्मेलन लिख रहे नई इबारत -रीवाज बदलने में आगे बढ़ रही महिला शक्ति

-रीवाज बदलने में आगे बढ़ रही महिला शक्ति
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक व विचार की पार्टी ,यहां विचारधारा को महत्व दिया जाता है और सबको जोड़ करके राष्ट्र की प्रगति में हर किसी का योगदान हो बेहतर कार्य करते हुए जनता के हित की सेवा को बढ़ाने वाली सरकार दी जाए, ऐसा मंत्र प्रमुखता से रहता है। संगठन सर्वोपरि है इसलिए भारतीय जनता पार्टी में मुख्य संगठन के अलावा अनेक अन्य मोर्चा व प्रकोष्ठ बनाए गए हैं ,जो अपनी भूमिका उस वर्ग में निभाते है। ऐसा ही महत्वपूर्ण मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा जो महिलाओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने का काम करता है। महिला शक्ति का सर्वांगीण विकास हो ,इसके लिए काम करता है और समय के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हर बूथ पर अपना विशेष स्थान  संगठन के कार्य के द्वारा बनाया है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा महिला मोर्चा की भूमिका बहुत अहमियत रखती है। यहां बात सिर्फ चुनाव की ही नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वर्ष भर सक्रिय रहकर के काम करता है ।

इसका अंदाजा आप कोरोना काल से लगा सकते हैं ।कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश  के हर बूथ पर शहर में, गांव में सेवा के काम स्वयं की प्रेरणा व भाजपा नेतृत्व व पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन  से करने का काम किया। जिसके लिए महिला कार्यकर्ता धन्यवाद की पात्र और वर्तमान में लगातार संगठन को सक्रिय रखते हुए पार्टी के निर्णय के अनुसार प्रदेश भर में महिला मोर्चा के अधिवेशन विधानसभा क्षेत्र अनुसार किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में जिस प्रकार से महिला शक्ति का जनसैलाब उमड़ कर आ रहा है।आप देख सकते सुजानपुर,कुल्लू, कसुम्पटी,कसौली,बैंजनाथ सहित अन्य क्षेत्रों में सफल सम्मेलन हो रहे है। यह साबित करता है कि जहां महिला मोर्चा ने अपनी शक्ति को बढ़ाया है, वही प्रदेश की सरकार भारतीय जनता पार्टी की मुखिया जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं महिलाओं को केंद्रित रखकर जो बनाई गई, उसका महिलाओं में विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है और महिलाएं अधिक संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रही हैं और महिला मोर्चा के साथ अपने आपको जोड़ते हुए अपनी भूमिका को सक्रियता से अदा कर रही है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 154 योजनाएं नई बनाई, जो हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही हैं ।लेकिन इनमें महिलाओं  का सर्वांगीण विकास करने के लिए अनेक योजनाएं चल रही जो महिलाओं का आर्थिक उत्थान कर रही हैं महिलाओं के पढ़ाई को आगे बढ़ा रही हैं,

कन्या की शादी में मदद कर रही हैं, उच्च शिक्षा में मदद के लिए प्रोत्साहन योजना चल रही है, स्वावलंबन के माध्यम से महिला स्वरोजगार अपनाए इसके लिए योजना चल रही है कुल मिलाकर के हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला के घर की चिंता, रसोई गैस की चिंता, शौचालय की चिंता भी योजनाओं के माध्यम से की जा रही है ।जो सामाजिक रुप से एक सुरक्षित जीवन भी परिवार को प्रदान कर रही हैं। ऐसे में इन सब योजनाओं को महिला मोर्चा के सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं के बीच रखने का काम किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष व पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद जी के नेतृत्व में शानदार  , प्रभावी व  दमदार आयोजन सफलता के साथ विधानसभा क्षेत्र अनुसार महिला मोर्चा के किए जा रहे हैं ।जिसमें 3000 से लेकर 5000 से अधिक की महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हो रही है।

महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है ।यह कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मि सूद के नेतृत्व में महिला मोर्चा एकदम सक्रिय होकर लगातार जहां अपनी भूमिका अदा कर रहा है। वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका में महिला मोर्चा होगा और इसका ट्रेलर महिला मोर्चा के सफल सम्मेलनों में देखने को मिल रहा है। जिसके लिए भाजपा महिला मोर्चा की राज्याध्यक्ष रश्मि सूद  बधाई के पात्र हैं ।वहीं मंडलों व प्रदेश की टीम भी भी बधाई के पात्र हैं जो  रश्मिधर सूद के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रही है। अभी महिला मोर्चा के सम्मेलनों का दौर चल रहा है, अधिकतर स्थानों पर यह महिला मोर्चा के सम्मेलन हो चुके हैं, बाकी हो रहे है ,यह सम्मेलन सफलता के साथ हुए हैं,

यह रिवाज बदलने की इबारत लिख रहे हैं। इन सम्मेलनों में यहां भाजपा का नेतृत्व भाग ले रहा है ,वहीं महिला मोर्चा का नेतृत्व स्वयं राज्याध्यक्ष रश्मि सूद भी स्वयं शिरकत कर जोश भर रही है। वही पूर्व राज्य अध्यक्ष वर्तमान में राज्यसभा सदस्य ,राज्यसभा की नामित उपाध्यक्ष इंदु गोस्वामी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है ,निश्चित रूप से इंदु गोस्वामी के समय भी महिला मोर्चा अधिक सक्रिय और जमीन स्तर पर जुड़ा रहा है और अब भी इंदु गोस्वामी  अपनी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर यहां इंगित कर रही हैं प्रभावी रूप से निभा रही है वही हिमाचल प्रदेश में भी समय देकर महिला मोर्चा को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। जबकि महिला मोर्चा प्रदेश में  राज्य अध्यक्ष रश्मि धर सूद के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य सक्रिय रहकर के कर रहा है। महिला मोर्चा अधिक सक्रियता से बढ़ेगा, प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक लेकर जाएगा और प्रदेश में रिवाज बदलने में महिला मोर्चा की भूमिका अहम होगी यह कथन राज्य अध्यक्ष रश्मि धर सूद जी का सार्थक होगा। सब मिलकर आगे बढे और संगठन की ताकत को बढ़ाते हुए अपने-अपने क्षेत्र में महिला शक्ति को मजबूत करने का काम करें ।यही संदेश महिला मोर्चा के सम्मेलन दे रहे हैं।

सम्मेलनों में जहां सरकार की नीतियों को बताया जा रहा है वहीं राष्ट्रवाद को भी जागृत किया जा रहा है। भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष जोश पैदा कर रहे हैं ।आओ बड़े मिलकर के पीएम नरेंद्र मोदी व जयराम  सरकार के कदमों को करें मजबूत । महिला मोर्चा के समस्त नेतृत्व को सफल आयोजन के लिए बधाई इसी प्रकार आगे बढ़ने का क्रम जारी रहे। यही रिवाज बदलने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे को सार्थक करेगा।
रचना झीना शर्मा    स्वतंत्र लेखिका 
 उपाध्यक्ष भाजपा कसुम्पटी मंडल