भारतीय सेना के जवान अजय ठाकुर शहीद ,क्षेत्र में शोक की लहर

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 13 सितम्बर :
जिले की ग्राम पंचायत राजपुरा, गांव चलेहली का 26 वर्षीय जवान अजय ठाकुर, जो भारतीय सेना में कार्यरत थे, आज शहीद हो गए। यह हृदयविदारक समाचार आज सुबह कर्नाटक स्थित आर्मी हेडऑफिस से परिजनों को प्राप्त हुआ। शुक्रवार देर रात उनकी माैत हो गई। मौत के असल कारणों की सूचना अभी नहीं दी गई है।
अजय ठाकुर ने कुछ ही वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की राह चुनी थी। वे विवाहित थे और लगभग ढाई वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद अजय ठाकुर के पिता धर्म सिंह, वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की शहादत की सूचना मिलते ही पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहा है।