भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करे: परमार -कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
नाहन,28 दिसंबर : कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनन्द परमार ने इस अवसर पर कांग्रेसजनों
को एकजुट होकर कार्य करने का सन्देश दिया तथा महात्मा गांधी की धर्म निरपेक्ष नीतियों के बारे में के बारे में अवगत करवाया। परमार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सन्देश को लेकर भाजपा सरकार द्वारा गलत प्रचार करने का विरोध किया। कांग्रेसजनों से अहवान किया कि वो भारतीय जनता पार्टी
की गलत नीतियों का विरोध करे तथा कांग्रेस की धर्म निरपेक्ष नीतियों को घर घर फैलाये। अवसर पर ब्लॉक प्रधान ज्ञान चंद चौधरी ने कांग्रेसजनों
को सम्बोधित किया तथा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने पर लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पाषर्द राकेश गर्ग ,अध्यक्ष ओ.बी.सी सैल जिला सिरमौर जिया लाल शर्मा, ओ.बी.सी सैल उपाध्यक्ष नैन सिहं, स्टेट कोरडिनेटर अशीष सैनी, हरप्रीत कौर प्रधान कांग्रेस सेवा दल, उर्मिला भारद्वाज कांग्रेस सेवा दल मण्डल उपाध्यक्ष फ कीर मोहम्मद, जिला सचिव नरेन्द्र तोमर, जिला सचिव कैप्टन सलीम अहमद, बलकीश बेगम ब्लॉक
अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शुकरदीन पूर्व प्रधान, संजय चौहान,मनीष शर्मा, सोम चन्द, जगदर्शन, अमन ठाकुर, विजय ठाकुर,कुलदीप जसवाल प्रधान पच्छाद पंचायत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








