भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में प्रदर्शन बढ़िया, केंद्र नेतृत्व को शुभकामनाएं : कश्यप

भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में प्रदर्शन बढ़िया, केंद्र नेतृत्व को शुभकामनाएं : कश्यप

अक्स न्यूज लाइन -- शिमला, 2 मार्च 2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिमला संसदीय क्षेत्र का दौरा करते हुए आज मैं जुब्बल कोटखाई से शिमला की ओर आ रहा था जब मैंने देखा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता ने अपनी 10 गारंटीयो को छुपाने का कार्य शुरू कर दिया हैं।
झूठ के पांव नहीं होते और वह ज्यादा देर चल नहीं पाता है । जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब से जनता को पता लग गया है कि इनकी सभी दी गई गारंटीयां पूरे तरीके से झूठी है।
आज के समय कांग्रेसी नेताओं को 10 गारंटी भारी पड़ रही है और उन्होंने अपनी इन गारंटीयो के होर्डिंग पूरे प्रदेश भर में निकालने शुरू कर दिए हैं यहां तक कि जो वॉल राइटिंग कांग्रेस ने चुनाव के समय की थी उसको भी मिटाना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में प्रदर्शन किया है वह अद्भुत है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं।
यह भारतीय जनता पार्टी का कुशल नेतृत्व है और सशक्त राजनीतिक इच्छाशक्ति है जिसके कारण नॉर्थ ईस्ट में भी भारतीय जनता पार्टी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है।
इससे निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को शक्ति मिलेगी जिससे भाजपा को चुनाव नतीजों में बढ़त मिलेगी।