नही रही पूर्व प्रिंसिपल सुरेन्दा कंवर ,77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
अक्स न्यूज लाइन नाहन,04 फरवरी :
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की पूर्व प्रिंसिपल का बीमारी के बाद अचानक निधन हो गया। स्वर्गीय सुरेन्दा कंवर 77 वर्ष की थी।
स्वर्गीय श्रीमती सुरेन्दा कंवर ने अपने अंग्रेजी विषय मे शिक्षण के दौरान छात्रों के बीच अमिट छाप छोड़ी। हंसमुख स्वभाव, अनुशासन उनकी पहचान रहा। स्वर्गीय सुरेन्दा कंवर रिटायर् होने के बाद सालों हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूटस से भी जुड़ी रही। जहां उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता का लोहा मनवाया।
श्रीमती कंवर के अचानक निधन हो जाने से शिक्षक वर्ग व उनके चाहने वालों में गहरा शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन कांगडा जिले में इनकी सुसराल में हुआ है।