बेकाबू हुई कार,खाई में गिरी महिला की मौत चार घायल

बेकाबू हुई कार,खाई में गिरी  महिला की मौत चार घायल

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 28 नवम्बर

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के देहा थाना क्षेत्र से एक कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कार सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती शाम कुठार के किशोर गांव के पास हुआ चालक ने कार नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब सत्तर फीट खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे।  महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया। मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय गीता पत्नी मोहन लाल के रूप में हुई है। हादसे में मोहन लाल, रीता, सुभद्रा व रमेश माल्टा घायल हुए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए  डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि महिला के  शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके  परिजनों के  हवाले कर दिया गया है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती क र वाया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।