बीती रात पालमपुर के बगौड़ा में चली गोली, दो घायल अस्पताल रवाना

बीती रात पालमपुर के बगौड़ा में चली गोली, दो घायल अस्पताल रवाना

अक्स न्यूज   लाइन .. धर्मशाला, 29  नवम्बर

पालमपुर ब्लॉक के बगौड़ा में बीती देर रात गोली चलने की घटना में दो लोग घायल हो गए । दोनों घायलों को टांडा मेडीकल कॉलेज रवाना किया गया है। मिली जानकारी कि अनुसार गोली चलने से घायल लोग रात को वापस आ रहे थे। 

पुलिस को मिली जानक ारी के अनुसार बगौड़ा पहुंचने अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम घायलों के बयान कलमबंद करने के टांडा अस्पताल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों के बयान के बाद ही गोली चलने के कारणों का खुलासा होगा।