बिंदल की ताजपोशी से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिंदल की ताजपोशी से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 24 अप्रैल  2023
सिरमौर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता भाजपा विधायक सुखराम चौधरी रीना कश्यप पूर्व भाजपा विधायक बलदेव सिंह तोमर कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी भाजपा पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ज़िला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल भाजपा जिला महामंत्री प्रीत मोहन शर्मा बलबीर सिंह ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग एवं जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने संयुक्त बयान जारी करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को जहां पर भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है वहीं पर इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का विशेष आभार प्रकट किया है इन नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि डॉ राजीव बिंदल की ताजपोशी से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है

इन नेताओं ने कहा कि डॉ राजीव बिंदल को संगठन चलाने का काफी लंबा अनुभव है इतना ही नहीं डॉ राजीव बिंदल बहुत ही ही ऊर्जावान नेता है इसलिए उनकी क्षमता को देखते हुए पार्टी को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि इसका असर शिमला नगर निगम चुनाव में भी दिखेगा क्योंकि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी की सरकार से मोह भंग हो चुका है कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता से बहुत सारे लोक लुभावने वायदे किए थे जिसके बूते पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश में सरकार बनाई है सरकार बनते हुए 3 महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन जनता से किए हुए वायदे आज भी ज्यों के त्यों है इससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को शिमला नगर निगम चुनाव में भुगतना पड़ेगा