नाहन: नया बाजार में टी स्टॉल की आड़ में परोसी जा रही थी शराब, फिर हो गया पुलिस एक्शन....

नाहन: नया बाजार में टी स्टॉल की आड़ में परोसी जा रही थी शराब, फिर हो गया पुलिस एक्शन....
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जुलाई :
शहर के  नया बाजार में एक टी स्टॉल की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसे जाने के मामले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान  गुप्त सूचना के आधार पर नया बाजार स्थित एक टी-स्टॉल में गई। 
एसपी ने बताया कि  होटल के अंदर से शोर-शराबे की आवाजें सुनाई दीं। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में जाकर जांच की।
नेगी ने बताया कि जांच के दौरान  काउंटर के पीछे लगी मेज पर दो युवक कांच के गिलासों में शराब पीते हुए पाए गए। पूछताछ करने पर  संचालक ने अपनी पहचान नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय हरिशरण, निवासी मकान नं. 332/6, नया बाजार, नाहन, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में बताई।
पुलिस द्वारा होटल संचालक से ग्राहकों को शराब परोसने संबंधी वैध लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पाया गया कि वह अपने होटल/टी-स्टॉल की आड़ में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोस रहा था।

एसपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।