नाहन: घर से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद,आरोपी पुलिस हिरासत में,पांवटा में एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जुलाई :
स्पेशल डिटेक्शन टीम, पांवटा साहिब की पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि राजबन कांटा के समीप एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बाबू राम पुत्र भजीया राम, निवासी गांव भजौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर (हि.प्र.), हाल निवासी मुगलावाला, डाकघर राजबन, के रिहायशी मकान की तलाशी ली।
टीम ने तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अदालत नेआरोपी को 03 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



