प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना : काँगड़ा में सर्वाधिक और लाहौल स्पीति में सबसे कम सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई

प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना :  काँगड़ा में सर्वाधिक और  लाहौल स्पीति में सबसे कम सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई

अक्स न्यूज लाइन, धर्मशाला  16 मार्च :  
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मन्त्री श्री नितिन  गडकरी ने लोक सभा सांसद डॉक्टर  राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में बर्ष 2023 -24 के दौरान  2,683 किलोमीटर लम्बी सड़कों  और 22   पुलों की  254 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई /

उन्होंने बताया की इस अवधि के दौरान  प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा  जिला में सर्वाधिक जबकि लाहौल स्पीति में सबसे कम सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई 

उन्होंने बताया की इस अवधि के दौरान  प्रधान मन्त्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में 185 किलोमीटर लम्बी सड़कों की 19 सड़क परियोजनाएं , 
 चम्बा  जिला में 167  किलोमीटर लम्बी सड़कों और 1 पुल  की 17  सड़क परियोजनाएं ,   हमीरपुर  जिला में 178  किलोमीटर लम्बी सड़कों की 21  सड़क परियोजनाएं ,  काँगड़ा  जिला में 502   किलोमीटर लम्बी सड़कों  और 5  पुलों  की 55  सड़क परियोजनाएं ,  कुल्लू  जिला में 103  किलोमीटर लम्बी सड़कों और 1 पुल  की 10  सड़क परियोजनाएं ,  लाहौल स्पीति  जिला में 64  किलोमीटर लम्बी सड़कों की 7  सड़क परियोजनाएं , 
 मण्डी  जिला में 322  किलोमीटर लम्बी सड़कों की 23  सड़क परियोजनाएं ,  शिमला  जिला में 549  किलोमीटर लम्बी सड़कों की 46  सड़क परियोजनाएं ,  सिरमौर  जिला में 163  किलोमीटर लम्बी सड़कों की 12  सड़क परियोजनाएं ,  सोलन  जिला में 291  किलोमीटर लम्बी सड़कों और 4 पुलों  की 25  सड़क परियोजनाएं और 
 ऊना  जिला में 159  किलोमीटर लम्बी सड़कों और  11 पुलों  की 19 सड़क परियोजनाएं , स्वीकृत की गई /
उन्होंने बताया की   नाबार्ड  ने     ग्रामीण ढांचागत  विकास योजना के अंतर्गत  बर्ष 2023 -24 के दौरान  प्रधान मन्त्री सड़क योजना के अंतर्गत  किसी भी परियोजना को  बितीय सहायता प्रदान नहीं की है 
 

--