सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी शिमला महानगर ने किया पौधारोपण

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी शिमला महानगर ने किया पौधारोपण
अक्स न्यूज लाइन शिमला 5 अगस्त : 
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी शिमला महानगर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा 1से 6 अगस्त तक चलाए गए प्रदेश व्यापी पौधारोपण अभियान के तहत पोर्टर हिल कैंपिंग साइट समरहील मे पौधारोपण किया गया | जिसमें प्रोफेसर ज्योति प्रकाश जी पूर्व कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे |
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा  हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलित रहे | उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियों के महत्व के बारे में बताया गया व लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आग्रह किया | उनके द्वारा सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा चलाए गए पौधरोपण अभियान की सराहना की गयी |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर अध्यक्ष रमन शर्मा जी व महानगर कुणाल गांगटा जी द्वारा बताया गया की इस पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार , बान, दाडू सहित अन्य प्रजातियों के 101 पौधे रोपे गए |  आने वाले समय में इन पौधों का संरक्षण व देख देख  सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी शिमला महानगर द्वारा किया जाएगा | शिमला महानगर इकाई द्वारा पिछले वर्ष लगाए गए पौधों  की देखरेख भी  इस अभियान के अंतर्गत की जाएगी |