नगर परिषद परवाणू के वार्डों का प्रस्ताव सीमाकंन प्रकाशित

मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रारूप सीमाकंन के अनुसार नगर परिषद परवाणू के सभी 09 वार्डों की परिधि दर्शाई गई है। वार्ड नम्बर 01 कामकाजी महिला छात्रावास वार्ड की परिधि में कसौली चौक से कामकाजी महिला छात्रावास तक, कामकाजी महिला छात्रावास से गांव कामली की सीमा तक, कामली गांव की सीमा से हिमफेड कम्पनी तक तथा हिमफेड कम्पनी से कसौली चौक तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 02 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड की परिधि में चानन कांता से गांव गुम्मा की सीमा तक, गांव गुम्मा की सीमा से उच्चा परवाणू तक, उच्चा परवाणू से सागर फूड कम्पनी तक तथा सागर फूड कम्पनी से चानन कांता छात्रावास तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 03 आईशर वार्ड की परिधि में आईशर कम्पनी से शिवाथिन कम्पनी तक, शिवाथिन कम्पनी से एक्सपेरिमेंट हाउस तक, एक्सपेरिमेंटल हाउस से सिरमौर कम्पनी तक और सिरमौर कम्पनी आईशर फैक्टरी तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 04 गैबरियल वार्ड की परिधि में रेलवे लाईन से विडसमौर होटल तक, विडसमौर होटल से कालका फिलिंग स्टेशन तक, कालका फिलिंग स्टेशन से एच.पी.एम.सी. कॉम्पलेक्स तक तथा एच.पी.एम.सी. कॉम्लेक्स से रेलवे लाईन तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 05 हाउसिंग बोर्ड विश्राम गृह वार्ड की परिधि में एच.आई.जी. ब्लॉक से गांव गुम्मा की सीमा तक, गांव गुम्मा की सीमा से आईशर स्कूल तक, आईशर स्कूल से क्लीयर लाईन कम्पनी तक तथा क्लीयर लाईन कम्पनी से एच.आई.जी. ब्लॉक तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 06 शॉपिंग सेंटर वार्ड की परिधि में पानी भण्डारण टैंक से शॉपिंग सेंटर तक, शॉपिंग सेंटर से रेलवे पुल तक, रेलवे पुल से स्लम एरिया तक तथा स्लम एरिया से पानी भण्डारण टैंक तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 07 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड की परिधि में टिम्बर डिपो से एम.आई.जी. फ्लैट्स तक, एम.आई.जी. फ्लैट्स से ई.डब्यू.एस. फ्लेटस तक, ई.डब्लयू.एस. फ्लेटस से पुलिस चैक पोस्ट तक तथा पुलिस चैक पोस्ट से टिंबर डिपो तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 08 औद्योगिक वार्ड की परिधि में एच.पी.एस.ई.बी. विश्राम से जी.पी.एस.अंबोटा तक, जी.पी.एस.अंबोटा से प्रोंटोस लिमिटिड कम्पनी तक, प्रोंटोस लिमिटिड कम्पनी से शॉपिंग सेंटर के पीछे तक तथा शॉपिंग सेंटर से एच.पी.एस.ई.बी. विश्राम गृह तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 09 सर्किट हाउस वार्ड की परिधि में शिवालिक होटल से प्येरोलेटर कम्पनी तक, प्येरोलेटर कम्पनी से उच्चा परवाणू तक, उच्चा परवाणू से सर्किट हाउस तक तथा सर्किट हाउस से शिवालिक होटल तक का क्षेत्र सम्मिलित है।