नाहन के शतरंज खिलाड़ी स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1363 रेटिंग झटकी

नाहन के शतरंज खिलाड़ी  स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1363 रेटिंग झटकी

-बचपन में मां के साथ शतरंज खेलने के जनून ने दिलाया मुकाम 

नाहन,1 दिसंबर :बचपन में मां के साथ शतरंज खेलने के जनून ने नाहन के शतरंज खिलाड़ी स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर मुक ाम पाया है। वर्तमान में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के छात्र स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1363 रेटिंग झटक कर शहर ही नही अपितू राज्य का गौरव बढाया है। शतरंज खेलने के जनून व इस खेल में दिलचस्पी देख कर स्वास्तिक के अभिावकों ने सिरमौर चेस अकैडमी ज्वाइन करवाई । अकैडमी के कोच आशीष ठाकुर के दिशा निर्देशन में खेलता रहा और आज इस मुकाम पर पहुंचा है। यही नही सिरमौर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वास्तिक तारा और सानिस्थ तारा दोनों जुड़वां भाईयों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

 जून 2022 में कांगड़ा में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर पुणे में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। बीते माह नवंबर में ठियोग में हुई प्रतियोगिता में स्वास्तिक हिमाचल का बेस्ट अनरेटेड प्लेयर चुना गया । और इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर स्वास्तिक ने अंतर्राष्ट्रीय 1363 रेटिंग झटकी।

प्रथम चरण में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  अधिक रेटिंग प्राप्त करना  स्वास्तिक के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय अकैडमी के कोच आशीष ठाकुर व माता-पिता को जाता है।