नागर शैली में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर ले रहा है आकार.........

नागर शैली में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर ले रहा है आकार.........

न्यूज लाइन -- नई दिल्ली , 09 जुलाई  - 2023

अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर नागर शैली आकार ले रहा है। राजस्थान से लाए जा रहे पत्थरों पर आकर्षक नक्काशी की जा रही है। मंदिर निर्माण में लगी कंपनी के अनुसार नक्काशी  नागर शैली पर आधारित है। मंदिर के खंभे और दीवारों पर चक्र, शंख, गदा, पुष्प के साथ देवी.देवताओं की मूर्तियों को इसी शैली से अनुरू प उकेरा जा रहा है। 

नक्काशी का यह कार्य राजस्थान में तीन और अयोध्या में एक कार्यशाला में हो रहा है। नक्काशीदार बनाए जा रहे इन पिलरों के स्थापित होने के बाद मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगेगें। अयोध्या देखने के लिए करोड़ों भक्त अगले वर्ष का इंतजार कर रहे है जब उनके आराध्य भगवान श्री राम यहां विरामान होगें।