धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षद 29 जून को लेंगे शपथ
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 25 जून :
नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून, 2026 को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय, कचहरी अड्डा धर्मशाला स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के नव निर्वाचित पार्षदों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत उसी दिन नगर निगम धर्मशाला के महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न करवाई जाएगी।




