विमल नेगी के परिवारजनों का दर्द नहीं समझ पाई कांग्रेस सरकार : नंदा

विमल नेगी के परिवारजनों का दर्द नहीं समझ पाई कांग्रेस सरकार : नंदा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन शिमला 23 मई : 
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि आज विमल नेगी मृत्यु पर उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया फैसला स्वागत योग्य है। यह फैसला सच में सत्यमेव जयते के साथ तुलना करने जैसा है, कांग्रेस पार्टी की सरकार पर जितने भी आरोप लगे थे वह पूरी तरह सिद्ध होते हुए दिख रहे हैं। विमल नेगी के परिवारजन वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पहले ही दिन से परेशान थे, जब कोई परिवार अपने सदस्य को खोता है उसका दर्द केवल वही समझ सकता है। पर कांग्रेस पार्टी की सरकार इस दर्द को समझने में असमर्थ रही। 
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विमल नेगी की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उनके पति की रहस्यमय परिस्थितियों में माैत हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। परिजनों ने सवाल उठाए थे कि विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे। उनका शव 18 मार्च को मिला व 19 को पोस्टमार्टम हुआ। 10 से लेकर 13-14 मार्च तक विमल कहां रहे, इसकी एसआईटी ने कोई भी जांच नहीं की। विमल नेगी से मिली पेन ड्राइव भी काफी चर्चा में रही, उसका डाटा कहां गया।