देवभूमि क्षत्रिय संगठन 9 मई को नाहन में आयोजित करेगा महासम्मेलन....... जुटेंगे एक लाख लोग...........

देवभूमि क्षत्रिय संगठन 9 मई को नाहन में आयोजित करेगा महासम्मेलन....... जुटेंगे एक लाख लोग...........

  अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 18 अप्रैल  2023
देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा 9 मई को जिला मुख्यालय स्थित चौगान मैदान में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करब एक लाख से अधिक कार्यकर्ता की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कही। 
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर 8 मई को चौहान मैदान में महायज्ञ करवाया जाएगा , जबकि 9 मई को पूर्णाहुति होगी। रुमित ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह के मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। 
देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में केवल मात्र एक ही मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी कि हिमाचल प्रदेश में अन्य आयोगों की तर्ज पर स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए। रुमित ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने केवल मात्र अधिसूचना जारी करने का ढोंग रचाया और जनता के बीच एक शगुफा छोड़ा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार शीघ्र ही प्रदेश में सामान्य आयोग का गठन करेगी , लेकिन यह केवल मात्र शगुफा ही रह गया। 
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश के स्वर्णो के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित महाराणा प्रताप के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में एक लाख से अधिक की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। रुमित ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम प्रदेश भर से आने वाले लोगों के लिए भोजन का इंतजाम हिंदू जागरण मंच द्वारा किया जा रहा है। 
जिसके लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिंदू जागरण मंच का आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद समाज में दरार पैदा करना नहीं , बल्कि स्वर्ण समाज के लोगों को उनका हक दिलाना है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक रोटियां से कर समाज को विभाजित करना भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों का कार्य हो सकता है,लेकिन देव भूमि क्षत्रिय संगठन केवल मात्र एक ही एजेंडे पर कार्य कर रहा है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग का गठन करवाना है।  रुमित ठाकुर ने बताया कि महाराणा प्रताप के राज्यस्तरीय जयंती समारोह में जहां हिमाचल प्रदेश के हजारों लोग शामिल होंगे। 
वही बाहरी राज्यों से भी कई लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हरियाणा से उपेंद्र राणा जबकि मध्य प्रदेश से जीवन सिंह और दिल्ली से यूएस राणा व कुलदीप तोमर हिस्सा लेंगे इसके अलावा उत्तर प्रदेश से भी कई लोग इस कार्यक्रम में शरीक होंगे।  उन्होंने बताया कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन का केवल मात्र एक ही लक्ष्य है कि वह सामान्य वर्ग की मांगों को लेकर सरकार के बीच जाए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में करीब 62 लाख से अधिक सामान्य जाति के लोगों की जनसंख्या है। 
बावजूद इसके भी स्वर्ण समाज के लोग आज भी अपने वजूद की जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि अनुसूचित जाति आयोग , अनुसूचित जनजाति आयोग तथा अन्य आयोग हो सकते हैं तो उस सवर्णों की आवाज को बुलंद करने के लिए और सवर्णों को हक दिलाने के लिए स्वर्ण आयोग का गठन क्यों नहीं हो सकता। 
एक सवाल के जवाब में रुमित ठाकुर ने कहा की यदि हिमाचल प्रदेश सरकार भी पूर्व की भाजपा सरकार की तर्ज पर सवर्णों को लॉलीपॉप देती है तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा के अब सवर्णों के मुंह का निवाला किसी को नहीं छीनने देंगे और वह अपना हक किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे उन्हें कोई भी जंग लड़नी पड़े। 
इस अवसर पर जिला प्रभारी लवली चौहान, अनुशासन समिति सदस्य देव राज चौहान, गनोग पंचायत सचिव अजय ठाकुर , जिला महासचिव सुरेंद्र ठाकुर  प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर , हमीरपुर के जिलाध्यक्ष नवीन ठाकुर , सुजानपुर से रणजीत सिंह, हमीरपुर के जिला अध्यक्ष पंकज चंदेल, रेणुका युवा मंडल अध्यक्ष पंवर, जिला उपाध्यक्ष सलिंद्र ठाकुर, रेणुका महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता राणा के अलावा सदस्य लेखराज ठाकुर, अनूप ठाकुर, संदीप ठाकुर, प्रदीप ठाकुर व रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे।