नाहन: बीती रात नशे में धुत दो लोगों ने स्थानीय निवासी को कालाअम्ब में धमकाया,मारपीट की फिर आल्टो छोड़ हुए फ़रार...

नाहन: बीती रात नशे में धुत दो लोगों ने स्थानीय निवासी को कालाअम्ब में धमकाया,मारपीट की फिर आल्टो छोड़ हुए फ़रार...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 जुलाई :

नेशनल हाईवे देहरादून-चंडीगढ़ पर कालाअम्ब में बीती रात नशे में धुत दो लोगों ने एक ढाबा के पासहंगामा कर दिया और नाहन के स्थानीय निवासी को  धमकाया,मारपीट के साथ जान से मारने की धमकियां देकर मौके से फरार हो गए। आरोपी अपनी आल्टो कार भी छोड़ गए ।

 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना काला अम्ब मे राजीव अरोडा निवासी गुन्नघाट, नाहन, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया  कि दिनांक 06-07-26 को यह अपने निजी काम से अंबाला वापिस आ रहा था तो करीब 12:15 बजे रात अपनी गाडी को शर्मा ढाबा मैनथापल कालाआम्ब मे खाना खाने के लिए ढाबा के बाहर की तरफ  

 पार्क किया हुआ था।

 

एसपी ने बताया कि शिकायत कर्ता के अनुसार जब यह अपनी गाडी को पार्क करके गाडी के पास खडा था तो दो लोग जो नशा शराब में थे तथा अपनी आल्टो कार को बैक करके मेरी गाडी से आगे ले जाकर खडा कर दिया । 

 

 दोनों व्यक्तियो ने गाडी से उतरकर इसके साथ मारपीट शुरु कर दी और इससे गाली गलोच करके जान से मारने की धमकियां देने लगे और मुझे धमकाने लगे  उसके बाद वो दोनों व्यक्ति अपनी गाडी वही छोडकर फरार हो गए ।

 

नेगी ने बताया कि आरोपियों  के विरुद्ध पुलिस थाना काला अम्ब  मे मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।