डबल इंजन ने हिमाचल का करवाया है विकास रश्मि सूद -महिलाओं के लिए बनी है योजनाएं, अलका लांबा करें अपने ज्ञान में सुधार

डबल इंजन ने हिमाचल का करवाया है विकास रश्मि सूद  -महिलाओं के लिए बनी है योजनाएं, अलका लांबा करें अपने ज्ञान में सुधार

ऊना हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष एवं पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए  कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक विकास के काम डबल इंजन की सरकार में हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व  हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का नेतृत्व यहां हिमाचल प्रदेश के हितों की चिंता डबल इंजन के रूप में कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में सफलता के साथ कुशलतापूर्वक नीतियों का निर्माण करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। रश्मिधर सूद ने कहा कि अगर विपक्ष को जयराम सरकार की उपलब्धि शून्य नजर आ रही है तो यह विपक्ष की नजर का कसूर है ।उन्होंने कहा कि विपक्ष इसके लिए कहीं भी कभी भी बहस के लिए तैयार हो जाए ,हम बताएंगे कि  प्रदेश में विकास के लिए कैसे करोड़ों रुपए की योजनाएं आई हैं .उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय जब हिमाचल प्रदेश का हक छीना जाता था, तो कांग्रेसी जुबान से बोलते नहीं थे। आज हिमाचल प्रदेश को डबल इंजन की सरकार हजारों करोड़ों रुपए की  योजनाएं देकर हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सफल नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं ,इन योजनाओं का नाम लेने लगे तो कांग्रेस को बेहोशी आ जाएगी ।उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेत्री आजकल चुनावों के लिए हिमाचल में आई हैं अलका लांबा वह हिमाचल में पूछ रही है कि जयराम सरकार ने महिलाओं के लिए क्या-क्या किया ?रश्मि सूद ने कहा कि मैं आपके माध्यम से अलका लांबा को कहना चाहती हूं कि मैं बहस कर लो हम बता देंगे कि महिलाओं के लिए क्या हुआ है ?इतना तो कभी केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं महिलाओं के लिए नहीं कर पाई जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जयराम ठाकुर के नेतृत्व में किया जा रहा है. रक्ष्मीधर सूद ने कहा कि महिलाएं लगातार सशक्त होकर के आगे बढ़ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व व सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए नीतियां बनाकर के आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम मजबूत होकर के प्रदेश में रिवाज बदलेंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।
 महिला मोर्चा की ताकत को बढ़ा रहे सम्मेलन
 महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने महिला मोर्चा को हर विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन मंत्री पवन राणा सहित समस्त नेतृत्व का सक्रिय योगदान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में नेतृत्व का सहयोग प्राप्त हो रहा है। हम लगातार सफल सम्मेलन महिलाओं के कर रहे हैं ,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं आ रही हैं ।उन्होंने कहा कि यह महिला शक्ति महिला मोर्चा को मजबूत कर रही है। वहीं आने वाले विधानसभा चुनावों में रिवाज बदलने में महिला शक्ति एवं भूमिका में होगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को सफल सम्मेलनों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को समृति ईरानी रामपुर में महिला सम्मेलन में आ रही हैं जो भव्य सम्मेलन होगा।