टिप्पर गहरी खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत एक घायल, बंजार में हुआ हादसा

टिप्पर गहरी खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत एक घायल, बंजार में हुआ हादसा

अक़्स न्यूज लाइन,कुल्लु  --07 मई 

जिला कुल्लू के ब्लॉक बंजार में एक टिप्पर के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची घायल हुर्ई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

टिप्पर में सीमेंट व सरिया लदा था। जानकारी के  अनुसार टिप्पर  करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन मठियाना की तरफ जा रहा था जोकि गोशाला कैंची के तंग मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में 50 वर्षीय जोगी राम पुत्र नसरू गांव धारा, 28 वर्षीय किरना देवी पत्नी केहर सिंह गांव जमाड़ीधार व चालक 48 वर्षीय आही चंद पुत्र परसू राम गांव धारा, बंजार की मौत हो गई।

जबकि हादसे में 4 साल की गायत्री देवी पुत्री केहर सिंह गांव जमाड़ीधार घायल हो हुई है। हादसे के बाद बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने अस्पताल का दौरा किया। पीडि़त परिवारों को जिला प्रशासन की और से राहत राशि प्रदान कर दी गई है।