अक्स न्यूज लाइन सोलन 18 फरवरी :
आज जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 88वीं वार्षिक आम साधारण बैठक सोलन में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। यह बैठक वित्त वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियों एवं भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हेतु बुलाई गई थी।
बैठक में विभिन्न सहकारी समितियों के 209 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 87वीं आम सभा में प्रस्तुत किए गए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जो बैंक की कार्यप्रणाली और नेतृत्व पर सदस्यों के विश्वास को दर्शाता है।
बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने संबोधन में वित्त वर्ष 2024-25 के विस्तृत वित्तीय आंकड़े एवं उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
वित्तीय मुख्य बिंदु (वित्त वर्ष 2024-25):
कुल व्यवसाय (जमा + ऋण) में उल्लेखनीय वृद्धि। बैंक का कुल साइज 2139 करोड़ कुल जमा राशि में वृद्धि दर्ज। 1427 करोड़
ऋण वितरण में सुदृढ़ विस्तार, विशेषकर कृषि, एमएसएमई एवं स्वरोजगार क्षेत्रों में। कुल ऋण 711 करोड़ एनपीए अनुपात में सुधार एवं वसूली प्रक्रिया में तेजी। नेट एनपीए बीते 3 सालों में शून्य% ग्रास एनपीए 2.78% शुद्ध लाभ में सकारात्मक वृद्धि। बैंक का शुद्ध लाभ 20.02 करोड़।
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं एवं ग्राहक सुविधा में विस्तार। इस साल नेट बैंकिंग शुरू की जाएगी। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशों 100% । बैंक का CRAR 17.05% बैंक की नेट वर्थ 140.24 करोड़।
चेयरमैन श्री मुकेश शर्मा ने बैंक के कुशल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, प्रबंधन, कर्मचारियों एवं लाखों खाताधारकों का बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक तकनीकी सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन, युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाएगा। इस अवसर पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सोलन श्री गिरीश नड्डा, निदेशकगण — योगेश भारतीय, संजीव कौशल, रोशन वर्मा, लाजकिशोर, लक्ष्मी ठाकुर, विजय ठाकुर, पीताम्बर नेगी, प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी प्रतिनिधियों ने बैंक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।