जनता कांग्रेस पार्टी को जवाब देने को तैयार : सुखराम

जनता कांग्रेस पार्टी को जवाब देने को तैयार : सुखराम

अक्स न्यूज लाइन -- शिमला, 20 अप्रैल  2023
 भाजपा चुनाव प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से विधायक श्रीकांत शर्मा का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर सुखराम चौधरी, त्रिलोक जम्वाल, संजय सूद, रवि मेहता, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, चेतन ब्रागटा, डेजी ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, शिशु भाई धर्मा, कर्ण नंदा, सुशील राठौर ने उनका स्वागत किया। 
इसके उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने नगर निगम चुनावों के लेकर फीडबैक ली। 
बैठक में सुखराम चौधरी, पवन राणा, त्रिलोक जम्वाल, संजय सूद, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, शिशु भाई धर्मा, चेतन ब्रागटा और रवि मेहता उपस्थित रहे।
सुखराम चौधरी ने कहा भाजपा नगर निगम शिमला का चुनाव गंभीरता ने चुनाव लड़ रही है, चुनावों में पार्टी द्वारा हर वार्ड के लिए अलग-अलग योजना तैयार की गई है और भाजपा द्वारा प्रचार जोरों शोरों से हर वर्ड में चल पड़ा है।
उन्हें कहा कि इन चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है और भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर ही चुनाव लड़ रही है, शिमला शहर को स्मार्ट सिटी से बड़ा लाभ हुआ है और यह योजना भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की लाई गई थी।
इन नगर निगम चुनावों में लोग कांग्रेस की सरकार को जवाब देने को तैयार है उन्होंने कहा कि शिमला शहर की पानी की समस्या को सॉल्व करने के लिए भाजपा की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया और इसके लिए 35 करोड की योजना भाजपा द्वारा लाई गई थी। शिमला शहर में भाजपा की सरकार के दौरान ढली संजौली में दूसरी टनल का निर्माण भी हुआ, कई पैदल चलने के रास्तों का भी निर्माण किया गया।