समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व - संजय अवस्थी

समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व - संजय अवस्थी
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन सोलन 05 जून :
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक छात्र तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक ने इससे पूर्व लगभग 5.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुस्तकालय भवन एवं सभागार भवन का शिलान्यास किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा विकसित समाज का आधार है। समग्र विकास सुनिश्चित बनाने और विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने में शिक्षित एवं परिश्रमी समाज महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनके सकारात्मक परिणाम अब दृष्टिगोचर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि वहीं समाज आगे बढ़ता है जो समाज शिक्षित होता है। समाज के कमज़ोर वर्गों के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए डॉ. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई। इस योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपए तक शिक्षा ऋण उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह योजना मेधावी छात्रों को उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है।
विधायक ने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए पूर्ण रूप से सजग है और सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सभी के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि समय का सदुपयोग करते हुए क्षेत्र की भलाई के कार्य करेंगे।
विधायक ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने तक सीमित न रहे बल्कि सब मिलकर अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखना सुनिश्चित करें।  
उन्होंने हरथू खेल मैदान के लिए 01 लाख रुपए, बैरटी में हेतराम के घर से मोक्षधाम तक सड़क बनाने के लिए 01 लाख रुपए तथा ठांगर में स्नानागार के लिए 01 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल बसंतपुर, महिला मंडल कहडोग, महिला मंडल पूरायना, महिला मंडल हरथू तथा युवक मण्डल को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने रुग गांव से मधम सड़क के निर्माण, जोल खड्ड से हरथू बसंतपुर सड़क की मेटलिंग व टारिंग कार्य के लिए अनुमानित राशि के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भेलनाला से हरथू सिंचाई योजना कार्य को शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर ग्राम सुधार सभा एवं विद्यालय के सौजन्य से मेला एवं कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुत किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष जागरूकता प्रस्तुति सभी के आकर्षण का केन्द्र रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के प्रधानाचार्य राम रतन बंगा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।  
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ग्राम पंचायत बसंतपुर की नवनिर्वाचित प्रधान दीपिका कुमारी, उप प्रधान धनी राम ठाकुर, ग्राम सुधार सभा के प्रधान संत राम तंवर, उप प्रधान सीस राम, सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर महिला मंडल बसंतपुर की प्रधान पुष्पा तंवर, महिला मंडल कहडोग की प्रधान बिमला ठाकुर, महिला मंडल पूरायना की प्रधान लीला देवी, महिला मंडल हरथू की प्रधान किरण ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान ललित कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर के उप प्रधानाचार्य लेख राम पंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.0.