चूड़धार के जंगलों में लापता युवती समेत चार लोग रेस्कयू ....... रास्ता भटक गए थे सैलानी

चूड़धार के जंगलों में लापता युवती समेत चार लोग रेस्कयू ....... रास्ता भटक गए थे सैलानी

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन 26 मई -  2023
जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार के घने जंगलों मे चार लोग लापता हुए थे जिन्हे गुरुवार देर रात करीब एक बजे रेस्क्यू किया गया। जानकारी अनुसार जाली गढ़वाल पौड़ी उत्तराखंड , शुभम गांव बालीकोटी शिलाई सिरमौर, रोहित चंड़ीगढ़, हिमांशु चंडीगढ़ के चार युवक व युवती चुडधार की यात्रा पर निकले थे। दो लडके अलग अपने दो अन्य साथियो के साथ चूड़धार निकले थे , जबकि शालिनी व शुभम अलग थे। यह चारो तीसरी नामक स्थान पर ढाबे में चाय पीने रुक गए। अत्यधिक औलावृष्टि के चलते यह वहीं रुके रहे मगर मौसम अनुकूल होने पर यह चल पड़े। मगर अंधेरा हो जाने पर व चारो तरफ सफ़ेद ओले की वजह से इन्हे नौहराधार जाने वाले रास्ते का कोई पता नही चला। चूड़धार के तीसरी नामक स्थान से थोड़ा आगे से चारो लोग रास्ता भटक गए। 
 
ज़बकि दो अन्य व्यक्ति विनीत व राहुल इनके ग्रुप के गुरुवार रात करीब आठ बजे नौहराधार पहुंच गए थे। रास्ता भटके युवक ज़ब घने जंगल में काफी ओले के बीच रास्ता भटके तो यह घबरा गए। इन्होने रात करीब साढ़े  सात बजे हेल्प लाइन पर काल कर मदद मांगी। फिर रात को ही नौहराधार से पुलिस की टीम चूड़धार के जंगल की और रवाना हुई पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर इन्हे आवाजे लगानी शुरू की। करीब रात एक बजे इन्हे ट्रेस कर बड़े मुश्किल कर कण्डा नाला के सीधे ऊपर घने जंगल में इन्हे पाया। फिर सही सलामत शुक्रवार सुबह पांच बजे नौहराधार लाया गया। शालिनी की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते रेसक्यू टीम में शामिल कांस्टेबल योगेश्वर शर्मा ने लड़की को उठाकर सड़क तक पहुंचाया। 
 
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हे घर भेज दिया। रेस्क्यू दल में मुंशी कुश शर्मा, कॉन्स्टेबल योगेश्वर, कांस्टेबल सदानंद शामिल थे। इन्होने बताया कि 16 मई को भी चंडीगढ़ से आए राम प्रताप भी रास्ता भटक गया था जिसे पुलवाहल नामक स्थान पर रेस्कयु किया गया था। लापता युवकों ने बताया कि हम लोगो को काफी प्यास व भूख लगी थी हमने ओले को चबाकर प्यास बुझाई। एक नमकीन पड़ा था उससे सभी ने गुजारा किया।  
  डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित नौहराधार पहुंचकर  घर भी भेज दिया है।