राहियां-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सड़क मार्ग आगामी 20 अप्रैल तक यातायात के लिए बंद

राहियां-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सड़क मार्ग आगामी 20 अप्रैल तक यातायात के लिए बंद
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर, 08 अप्रैल: 
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल झण्डुता के अंतर्गत राहियां-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 20 अप्रैल तक बंद रहेगा।  

जारी आदेश में इस दौरान सभी वाहनों को वाया बरठीं-पनौल से झण्डुता सड़क और भल्लू से बिल्लौरा सडक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। उन्होंने जारी आदेशों में बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान इस सड़क मार्ग पर केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की ही अनुमति रहेगी।