नाहन: रोनहाट में वाहन गहरी खाई में गिरा,चालक की मौत... पुलिस जांच में जुटी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 अप्रैल :
शिलाई ब्लॉक में रोनहाट गुरुवार को तड़के पेट्रोल पंप के नजदीक एक वाहन के अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से 36 वर्षीय चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल को रोनहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया।
शिलाई अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे का शिकार बने मृतक की पहचान 36 अजय धीमान निवासी शरोग के रूप में हुई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर दिया है जांच जारी है।








