केरल में हिन्दुओं का....... त्रिशूर पूरम उत्सव शुरू वडक्कुनाथन मंदिर के जुलूस में हाथियों की शानदार परेड ......

केरल में हिन्दुओं का....... त्रिशूर पूरम उत्सव शुरू  वडक्कुनाथन मंदिर के जुलूस में हाथियों की शानदार परेड ......

 केरल राज्य में हिन्दुओं के सबसे बड़े त्रिशूर पूरम उत्सव का हर साल की भांति इस साल भी त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में धूमधाम व पूरे उत्साह के साथ शुभारम्भ हो गया है। भव्य जुलूस में हाथियों ने शानदार छतरियों के साथ संगीत की लय में प्रदर्शन किया जो केरल की संस्कृति को परिचायक है। त्रिशूर पुरम हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह उत्सव थेक्किनाडु मैदान पर्वत पर स्थित वडक्कुन्नाथन मंदिर में आयोजित किया जाता है। उत्सव का इतिहास 200 साल पुराना बताया जाता है। इस उत्सव में त्रिशूर के 10 मंदिर शामिल होते हैं। उत्सव में सभी देवता साथ मिलकर वडक्कुनाथन मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते हैं। गौरतलब है कि त्रिशूर पूरम में हाथी बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्हें नेट्टीपट्टम सजावटी सुनहरे आभूषण से सजाया जाता है। इस उत्सव के लिए 250 से अधिक कलाकार यहां आकर अपनी कला को लोगों के बीच दिखाते हैं। वहीं इस पर्व के दौरान ढोल बजाने वाले कलाकारों को लोग स्वयं भगवान का रूप भी मानते हैं। इसलिए इन्हें राज्य में विशेष सम्मान दिया जाता है।