भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले हर मोर्चे पर फेल है हिमाचल सरकार, प्रदेश में चल रही सिर्फ केंद्र प्रायोजित योजनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले हर मोर्चे पर फेल है हिमाचल सरकार, प्रदेश में चल रही सिर्फ केंद्र प्रायोजित योजनाएं
अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जनवरी : 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वही यह सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोष लगाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राजीव बिंदल ने कहा कि लगातार केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को मदद कर रही है कोई भी योजना ऐसी नहीं हिमाचल प्रदेश के अंदर जो प्रदेश सरकार की अपनी धनराशि से चल रही हो । उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रति जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्यार है वह उसके नाते लगातार हिमाचल को मदद कर रहे है।
बिंदल ने कहा कि आपदा के समय  सबसे पहले बढ़कर  भारतीय जनता पार्टी का नेशनल नेतृत्व आगे आया और उन्होंने लगभग 1783 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश को त्रासदी के समय के ऊपर देने का काम किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता का दुख दर्द सुनने के लिए Bjp अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वयं तीन बार आए और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने कहा केंद्र प्रायोजित योजना जल जीवन मिशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के अंदर अरबों रुपए के काम चल रहे हैं इसी प्रकार से प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से जहां पहले दी गई धनराशि से काम चल रहे हैं। वही 2700 करोड़ रूपया हाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से केंद्र ने दिया हिमाचल को दिया है।
बिन्दल ने कहा कि केंद्र के सहयोग से 42 हजार करोड रुपए के फोर लेन नेशनल हाईवे का काम हिमाचल प्रदेश के  चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप समेत सिरमौर जिला भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।