कारखाना प्रबंधन मनचाहे तरीके से मज़दूरों का उत्पीड़न कर रहा है ... राजेंद्र ठाकुर

अक्स न्यूज लाइन, नाहन 08 जून :
धौलाकुआँ मे आज टाटा ग्लोबल मिनरल्स वाटर फैक्ट्री के कामगारों की आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा मे 150 से ज्यादा कामगारों ने भाग लिया। आम सभा को किसान सभा राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश कि सरकार ने मज़दूरों के अधिकारों को कमजोर किया है और देश के बड़े पूंजीपतियों को खुली लूट की छूट दी है।
स्थानीय स्तर पर कारखाना प्रबंधन मनचाहे तरीके से मज़दूरों का उत्पीड़न कर रहा है जिसे अब सहन नहीं किया जायगा। सारे नियम कायदे दरकिनार कर कामगारो को इस्तेमाल की वस्तु के तौर पर काम लिया जा रहा है। ठेका अधिनियम को ठेकेदार गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे है।
जाँच व निरिक्षण एजेंसीज कामगारो को अधिकार दिलाने मे कमजोर की जा रही है। उन्होंने कहा की सभी कामगारों को उनके सभी अधिकार डंके की चोट पर दिलाय जायँगे चले किसी भी स्तर तक संघर्ष करना पड़े और जहाँ पर उद्योग काम कर रहे है वहां की स्थानीय जन मानस के हितो का ध्यान भी रखना होगा क्यूंकि कोई भी विकास स्थानीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता। तभी उद्योगो को स्थानीय सहायता की उम्मीद भी करनी चाहिए। आखिर मे उन्होंने एकजुटता का मन्त्र भी सभी कामगारोंको दिया और भविष्य मे संघर्ष के लिए कमर कसने की तैयारी का आह्वान किया।