कांग्रेस ने कर दी नई परंपरा शुरू....... सांसद की गैरमौजूदगी में महिला कांग्रेस ने सांसद के आवास पर किया जमकर प्रदर्शन सांसद की पत्नी ने शिष्टाचार के नाते पिलाया पानी

कांग्रेस ने कर दी नई परंपरा शुरू.......  सांसद की गैरमौजूदगी में महिला कांग्रेस ने सांसद के आवास पर किया जमकर प्रदर्शन  सांसद की पत्नी ने शिष्टाचार के नाते पिलाया पानी

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 12 मार्च 2023
सत्ता में काबिज होने के आए दिन व्यवस्था करने में लगी है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में नई परंपरा शुरू कर दी। मोदी सरकार के  खिलाफ,सांसद की गैरमौजूदगी में महिला कांग्रेस ने सांसद के यशवंत विहार में स्थित नीजि आवास पर किया जमकर प्रदर्शन कर दिया। 
राज्य महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में आज मोदी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने नई परंपरा शुरू कर दी सांसद सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप कश्यप के नीजि आवास पर सांसद की गैरमौजूदगी में जमकर नारेबाजी की गई। यह नारेबाजी सुनकर सांसद की पत्नी रजनी कश्यप घर से बाहर निकली प्रदर्शनकारी महिलाओं को बताया उनके पति घर पर नहीं है और मीटिंग के सिलसिले में सर्किट हाऊस गए है। इसके बावजूद महिलाएं नहीं मानी तथा प्रर्दशन जारी रहा।
 इस बीच सासद की पत्नी ने शिष्टाचार निभाया और नारेबाजी कर रही महिलाओं को पानी पिलाया कुछ महिलाओं ने पानी पिया और कुछ ने जवाब दे दिया। गौरतलब है कि है कि कांग्रेस ने आज प्रदर्शन के तहत नई परंपरा शुरू कर दी । लोकतन्त्र में सभी दलों और आम जनता को प्रर्दशन करने का हक है। महिला कांग्रेस को है प्रदर्शन शहर में करना चाहिए था या फिर सर्किट हाउस में सांसद के सामने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
अब भविष्य में ऐसा हो सकता है भाजपा भी ऐसे प्रदर्शन सार्वजनिक स्थलों की बजाए कांग्रेस के नेताओं के घर के आगे करने करने लगे इसमें कोई शक नहीं सांसद की गैरमौजूदगी में में उनके आवास पर किया गया प्रदर्शन कहां तक जायज ठहराया जा सकता।  क्योंकि नारेबाजी से जहां सांसद के परिवार को परेशानी हुई तो आसपास के लोग भी हैरान हो गए। सांसद की पत्नी ने जब ऐसा करने रोका तो एक कार्यकत्र्ता ने यह भी सांसद की पत्नी से क हा कि अभी तो शुरूआत है आगे आगे देखिए होता है क्या। प्रर्दशन के दौरान पुलिस बंदोबस्त भी रहा।