कांग्रेस खत्म करेगी बेरोजगारी व महंगाई: प्रियंका गांधी बोली

कांग्रेस खत्म करेगी बेरोजगारी व महंगाई: प्रियंका गांधी बोली

 शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतोन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। एक चुनावी जनसभा को संबोधित  करते हुए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान  समर्थन देने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है प्रदेश में लगातार बेरोजगारी की दर बढ़ रही है और की संख्या में युवा बेरोजगार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही बेरोजगारी और महँगाई को खत्म करेगी उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली ही बैठक में जहां एक लाख रोजगार देने के वायदे को पूरा किया जाएगा वहीं ओपीएस की बहाली की जाएगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को आम आदमी की नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों की चिंता है और सिर्फ  उन्हें ही लाभ देने की कोशिश की जा रही है।  ने कहा कि भाजपा के राज में बड़े.बड़े उद्योगपति धनासैठ बन रहे हैं और आम आदमी को किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल पा रही है।