डिजिटल मार्केटिंग और जीईएम पोर्टल से जुड़कर बढ़ाएं कारोबार उद्योग विभाग ने उद्यमियों के लिए सलासी में आयोजित की कार्यशाला

डिजिटल मार्केटिंग और जीईएम पोर्टल से जुड़कर बढ़ाएं कारोबार उद्योग विभाग ने उद्यमियों के लिए सलासी में आयोजित की कार्यशाला
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  06 जून :
 लघु उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग के प्रति जागरुक करने के लिए उद्योग विभाग ने शनिवार को सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक कार्यशाला आयोजित की। ‘डिजिटल मार्केटिंग एवं डिजिटल साक्षरता’ तथा ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल’ विषयों पर आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग विभाग विस्तार निरीक्षक (ईआई) प्रवेश कुमार ने की।
  इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रवेश कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमों तथा अन्य हितधारकों को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग एवं सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने के लिए जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों को इन आधुनिक माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
 कार्यशाला के दौरान रैम्प प्रोजेक्ट के वरिष्ठ प्रबंधक अश्वनी शर्मा, विनय कुमार, नवीन शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के उपयोग, ऑनलाइन ब्रांड निर्माण, ग्राहक पहुंच बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही जीईएम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, सरकारी विभागों को वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की।
 उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में छोटे उद्यमियों एवं ग्रामीण उत्पादकों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सरकारी ई-मार्केटप्लेस ने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। डिजिटल तकनीकों को अपनाकर स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
 कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की।
 इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल और बीडीओ कार्यालय हमीरपुर से लेडी विलेज डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर वंदना कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।